भोपाल

सागर जहरीली शराब कांड में एक और मौत, भोपाल एम्स में भर्ती मरीज ने दम तोड़ा

सागर जहरीली शराब कांड में एक और मौत, भोपाल एम्स में भर्ती मरीज ने दम तोड़ा
भोपाल, यश भारत। सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गंभीर हालत में सागर से एयरलिफ्ट कर भोपाल लाए गए राम प्रसाद लोधी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने भोपाल स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। राम प्रसाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए भोपाल लाया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। मौत के बाद शव को भोपाल एम्स के शवगृह में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों से जुड़े तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट होगी। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में अवैध शराब के नेटवर्क और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button