भोपालमध्य प्रदेश

जहरीली शराब कांड पर देवड़ा सख्त, दोषी अधिकारी कितना भी बड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा 20 आरोपियों पर कार्रवाई, 10 गिरफ्तार 13 शवों के पोस्टमार्टम में जहरीली शराब से मौत की पुष्टि

जहरीली शराब कांड पर देवड़ा सख्त, दोषी अधिकारी कितना भी बड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा

20 आरोपियों पर कार्रवाई, 10 गिरफ्तार 13 शवों के पोस्टमार्टम में जहरीली शराब से मौत की पुष्टि

भोपाल यश भारत। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उपमुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि घटना बेहद गंभीर और संवेदनशील है। मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही या संलिप्तता पाए जाने पर अधिकारी कितना भी बड़ा क्यों न हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देवड़ा ने कहा कि सरकार दोषियों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की जानकारी मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रारंभिक कार्रवाई में तीन अधिकारियों को निलंबित और एक अधिकारी को अटैच किया गया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।

20 आरोपियों पर कार्रवाई, 10 गिरफ्तार

उपमुख्यमंत्री के अनुसार मामले में अब तक 20 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 13 शवों के पोस्टमार्टम में जहरीली शराब से मौत की पुष्टि हुई है। प्रभावित लोगों का अस्पतालों में उपचार जारी है और सरकार की ओर से उनके इलाज की व्यवस्था की गई है। देवड़ा ने कहा कि अवैध एवं जहरीली शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की तह तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं। जहां भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलेगी वहां कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के साथ घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना है।

विपक्ष से सहयोग की अपील

देवड़ा ने विपक्ष से अपील की कि यह मामला बेहद गंभीर और संवेदनशील है इसलिए इस पर राजनीति करने के बजाय जांच में सहयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनर्गल बयानबाजी से जनता को गुमराह करने के बजाय सभी को दोषियों तक पहुंचने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि कहीं अवैध या जहरीली शराब के निर्माण बिक्री अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई कर लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button