भोपालमध्य प्रदेश

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

भोपाल, ​यशभारत। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और मर्चुरी भेज दिया है।
​गौतम नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा है। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन मृतका के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।
​पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस व्दारा आसपास के थानों में गुमशुदगी की शिकायतों का मिलान किया जा रहा है ताकि महिला की शिनाख्त हो सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह मामला महज एक दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button