जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान, मां नर्मदा पर राजनीति करना बंद करें भाजपा

मेरे साथ जो बैठें है वो बिकाउ नहीं है, बिकने वाले तो बिक गए

जबलपुर, यशभारत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जबलपुर प्रवास पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मां नर्मदा पर भारतीय जनता पार्टी के नेता राजनीति करना बंद करें। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने 18 साल के कार्यकाल में मां नर्मदा जीर्णोंदार के लिए कोई काम नहीं किया, इसका उदाहरण उनका गांव है जहां पर सबसे ज्यादा रेत का दोहन होता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस घोषणाओं पर नहीं करने पर विश्वास करती है।

Untitled 2 copy 10
बिकने वाले तो बिक गए
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिकने वाले तो बिक गए हैं परंतु आज जो मेरे साथ बैठे हैं वो बिकाउ नहीं है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके पास ईडी से लेकर सारी सरकारी एजेंसियां है इसलिए जो चाहे वो कर सकते हैं। खरीद फरोख्त करना भाजपा का काम है और उसके बड़े नेता इसी काम में जुटे हुए हैं किसको खरीदकर पार्टी में लाना है।
ईव्हीएम में भरोसा नहीं है
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईव्हीएम में भरोसा नहीं है और कांग्रेस पार्टी साल 2003 से मांग करती आ रही है कि पोस्टल बेलैट चुनाव कराए जाए परंतु हर बार ये बहाना बनाया जाता है कि कर्मचारी कम है और बेलैट से चुनाव कराने में काफी वक्त लगेगा। परंतु मेरा मानना है कि इससे पहले भी चुनाव होते थे उस समय वक्त नहीं लगता था। ईव्हीएम की वजह से व्यक्ति कहीं वोट डालता है और उसका वोट कहीं और जाता है इसका प्रिक्टिक्ल मैंने कराया था जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

 

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button