जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नागपुर के साइकोलॉजिस्ट ने 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स के साथ किया गंदा काम , गिरफ्तार

नागपुर, यशभारत। महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 45 साल के साइकोलॉजिस्ट को गिरफ्तार किया। उस पर अपने 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स को ब्लैकमेल कर उनका हैरेसमेंट करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नागपुर ईस्ट में क्लिनिक और रेसीडेंशियल प्रोग्राम चलाता है। आरोप है कि वो पिछले 15 साल से अपने स्टूडेंट्स (लड़के-लड़कियों) का हैरेसमेंट कर रहा है। पुलिस के मुताबिक साइकोलॉजिस्ट के स्टूडेंट रह चुके पीड़ित छात्र ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ये एक्शन लिया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों में कई ऐसे भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ क्कह्रष्टस्ह्र और स्ष्ट-स्ञ्ज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ट्रिप-कैंप के नाम पर यौन शोषण किया
पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि आरोपी साइकोलॉजिस्ट स्टूडेंट्स को ट्रिप पर और कैंप में ले जाया करता था। उन्हें प्रोफेशनल डेवलपमेंट का लालच देता था। ऐसे में स्टूडेंट्स चले जाते थे। पुलिस के मुताबिक ट्रिप के दौरान और कैंप में वो स्टूडेंट्स का यौन शोषण करता था। आरोपी लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। उनकी अश्लील फोटो-वीडियो क्लिक करता। इसके बाद लड़कियों को ब्लैकमेल करता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App