देश

कल आयेंगे कांग्रेस के प्रभारी मनु मिश्रा, समन्वय समिति की बैठक और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में होंगे शामिल

कटनी। कांग्रेस के जिला प्रभारी मनु मिश्रा कल 27 अगस्त को सुबह कटनी पहुंचेंगे। वे प्रातः 10 बजे आस्था प्लाजा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगे तथा इसके बाद 11.30 बजे घंटाघर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, E20 ईंधन, बिजली के बढ़ते बिल और घरेलू गैस सिलेंडर की महंगाई के खिलाफ 27 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रभावशाली एवं रचनात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में महंगाई के मुद्दे को प्रतीकात्मक एवं रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करते हुए चीनी, E20, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।

Screenshot 20260826 182051.Photos2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button