भोपालमध्य प्रदेश

होमगार्ड में पदस्थ सैनिक क़ी सड़क दुर्घटना में मौत : अधिकारियों कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

 

नरसिंहपुरIजिला नरसिंहपुर में होमगार्ड में पदस्थ सैनिक स्व. सेवाराम मरावी का रात्रि में सेवा के दौरान सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया। स्व. सेवाराम मरावी जिला नरसिंहपुर के ग्राम आलोद के रहने वाले थे, श्री मरावी की होमगार्ड में नियुक्ति 1990 को जिला नरसिंहपुर में हुयी थी। श्री मरावी अपनी सेवाकाल के दौरान विभिन्न थानों में पदस्थ रहकर कानून व्यवस्था डियुटियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

होमगार्ड कार्यालय नरसिंहपुर में पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, सेनानी होमगार्ड टीआर चौहान, रक्षित निरीक्षक मनोरमा बघेल, थाना प्रभारी मुंगवानी संजय सूर्यवंषी, पीसी वीरेन्द्र सूर्यवंषी एवं अन्य स्टाफ के द्वारा स्व. श्री सेवाराम मरावी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button