भोपालमध्य प्रदेश

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में संबद्धता को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना आज , नियम विरुद्ध कार्रवाई का लगाया आरोप

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में संबद्धता को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना आज , नियम विरुद्ध कार्रवाई का लगाया आरोप

भोपाल यश भारत। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2026 27 के लिए कथित रूप से नियमों के विपरीत अशासकीय बी.एड. और एम.बी.ए. कॉलेजों को संबद्धता दिए जाने के विरोध में गुरुवार को छात्र छात्राओं ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन । प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय परिनियम 27 का उल्लंघन करते हुए 25 से 30 निजी कॉलेजों को बिना भौतिक निरीक्षण केवल शपथ पत्र के आधार पर संबद्धता प्रदान कर दी जिससे हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। छात्र प्रतिनिधियों ने इसे गंभीर शैक्षणिक अनियमितता बताते हुए संबद्धता प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि कॉलेजों का वीडियोग्राफी के साथ भौतिक निरीक्षण किए बिना दी गई संबद्धता निरस्त की जानी चाहिए। धरना दे रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें शपथ पत्र के आधार पर दी गई सभी सशर्त संबद्धताओं को निरस्त करना सभी संबंधित कॉलेजों का वीडियो ग्राफी सहित भौतिक निरीक्षण कराना दिसंबर 2025 के लंबित परीक्षा परिणाम सात दिनों के भीतर घोषित करना तथा मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करना शामिल है। धरना स्थल पर छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन से पहले छात्र प्रतिनिधियों ने मीडिया को पूरे मामले की जानकारी भी दी। अब इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button