मध्य प्रदेशराज्य

भीषण गर्मी का कहर : ट्रक ड्राइवर की मौत…. सोते-सोते ही निकल गए प्राण

ग्वालियरlग्वालियर में ट्रक ड्राइवर की मौत का मामला सामने आया है। मौत के पीछे की वजह भीषण गर्मी,लू के दौरान शराब पीने को माना जा रहा है,फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

दरअसल यह घटना झांसी आगरा हाईवे पर करन ढाबा की है,जहां बुधवार को दिनभर ट्रक चलाने से लगी गर्मी के बाद ढाबे के पास ही रात में ट्रक रोक कर उसमें ही ट्रक ड्राइवर सो गया,लेकिन  सुबह वह मृत हालात में मिला। ट्रक स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी।मृत ड्रायवर की पहचान 38 साल के सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई,वह हरियाणा के मैथानी का रहने वाला था। ASP निरंजन शर्मा का कहना है कि फिलहाल मौत के पीछे की शुरुआती वजह शराब पीने को माना जा रहा है,महाराजपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव PM के लिए भिजवाया। PM से तय होगा कि मौत के पीछे गर्मी और लू की आशंका सही है या नही।- निरंजन शर्मा- ASP ग्वालियर  ने कहा कि मामले की जांच जारी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button