Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन से खेल जगत में शोक की लहर

क्रिकेट जगत ने जताया गहरा दुख

भारतीय संगीत जगत की महान और दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके जाने से सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि खेल जगत भी गमगीन नजर आया। क्रिकेट से जुड़े कई बड़े नामों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और अपनी भावनाएं साझा कीं।

देशभर में शोक

आशा भोसले के निधन की खबर सामने आते ही पूरे भारत में शोक की लहर फैल गई। दशकों तक अपनी मधुर आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली इस महान गायिका के जाने से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। फिल्म, साहित्य, राजनीति और खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्रिकेट जगत ने जताया गहरा दुख

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि यह भारत और दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए बेहद दुखद दिन है। सचिन ने आशा भोसले को अपने परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। उन्होंने लिखा कि आशा ताई के गीत हमेशा उन्हें अमर बनाए रखेंगे।वहीं, 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप के नायक युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि वे आशा भोसले के गाने सुनकर बड़े हुए हैं और आज ऐसा लग रहा है जैसे उनके बचपन का एक हिस्सा हमेशा के लिए खो गया हो। युवराज ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कहा कि आशा भोसले की मधुर आवाज ने कई पीढ़ियों का दिल जीता है। उन्होंने लिखा कि भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विरासत हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान (Yusuf Pathan) ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने कहा कि मन्ना डे, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार की पीढ़ी का अंतिम अध्याय भी आज समाप्त हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button