कटनी

शारदेय नवरात्र कल से, तैयारियां अंतिम दौर में, प्रतिमाएं स्थापित करने सज रहे पंडाल, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

कटनी, यशभारत। आदिशक्ति जगतजनी मां दुर्गा की नौ दिवसीय शक्ति आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि कल से शुरू हो रहा है। पर्व के एक दिन पहले आज दिन भर तैयारियों का सिलसिला चलता रहा। मंदिरों में रंग-रोंगन और साफ सफाई की जाती रही तो वहीं समितियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। उधर मूर्तिकार प्रतिमाओं को पूर्णता देने में जुटे हुए हैं। शहर में विभिन्न समितियों द्वारा मां अंबे की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इस बार पंडाल में कहीं देवियों के नौ स्वरूप के दर्शन होंगे तो कहीं साथ में महाकाल भी मिलेंगे। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। नौ देवियों की आराधना का यह विशेष पर्व 11 अक्टूबर से शुरू होगा। नौ दिनों में देवी मंदिरों के साथ ही पंडालों में भक्तों की भीड़ होगी। गरबा डांडिया और देवी जागरण के साथ ही भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तों द्वारा माता रानी की आराधना की जाएगी। शहर के प्रमुख आस्था के केन्द्र जलापा माता मंदिर कल घट स्थपना के साथ जवारा बोए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य मंदिरों में भी विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शहर में करीब दो सैकड़ा से अधिक स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button