भोपालमध्यप्रदेश

होटल के कमरे से 2.51 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियोे

होटल के कमरे से 2.51 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

भोपाल,यशभारत। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे से एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.51 ग्राम एमडी पाउडर और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 80,000 रुपये है।

गुप्त सूचना पर होटल में दी गई दबिश
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित जलसा होटल के कमरा नंबर 403 में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने होटल पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की। होटल मैनेजर की मौजूदगी में कमरा खुलवाए जाने पर वहां एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल राठौर (34 वर्ष), निवासी ग्राम बिलकिसगंज, जिला सीहोर बताया, जो कि ब्रोकर का काम करता है।

लाशी के दौरान आरोपी के पास से पारदर्शी पन्नी में सफेद पाउडरनुमा मादक पदार्थ (एमडी) बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से वजन करने पर इसका कुल वजन 2.51 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ और आरोपी के उपयोग में लाए जा रहे सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन को विधिवत जब्त कर लिया है।

सम्पूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य के माध्यम से कराई गई है। पुलिस ने आरोपी अनिल राठौर के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मादक पदार्थ के स्रोत और अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए मोबाइल डेटा की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button