देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पिंडदान के लिए पहुंचीं गयाजी

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी साथ

बिहार,एजेंसी। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोक्ष भूमि गया जी पहुंचीं। इतिहास में यह पहला अवसर है जब राष्ट्रपति पद पर रहते हुए किसी राष्ट्रपति ने अपने पूर्वजों और पितरों के निमित्त पिंडदान श्राद्ध का कर्मकांड किया है।पितृपक्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू आज धर्मनगरी गयाजी पहुंची. उनके साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे. गया एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, इसके बाद वे सीधे विष्णुपद मंदिर के लिए रवाना हुईं. राष्ट्रपति ने अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान किया.

जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति का दिल्ली वापसी कार्यक्रम तय है. इससे पहले शुक्रवार को रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके पुत्र अनंत अंबानी भी गया में पिंडदान करने पहुंचे थे.

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गया पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. सुरक्षा के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए विष्णुपद मंदिर तक के मार्ग पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. शुक्रवार को अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा घेरों की मजबूती की तैयारी की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button