जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अश्लील वीडियो कांड: NHAI का एक्शन, 3 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, ब्लैकमेलिंग के आरोप

मंदसौर जिले में बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश में बवाल मच गया है। वीडियो में धाकड़ को एक महिला के साथ हाईवे पर यौन संबंध बनाते देखा गया है। अब मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धाकड़ को गिरफ्तार किया है। अब इस अश्लील वीडियो के वायरल होने के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक्शन लिया है। NHAI ने वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इन पर नेता को ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं। एसपी ने कंट्रोल रूम के मैनेजर को नोटिस भेजा है।

वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाकर किया ब्लैकमेल

बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ और महिला के वायरल अश्लील वीडियो के मामले में नया खुलासा हुआ है। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के कर्मचारियों ने धाकड़ को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। जब रुपए की डिमांड पूरी नहीं होने हुई तो वीडियो लीक कर दिया। अब मामले में एक्सप्रेस वे के कंट्रोल रूम के तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button