जबलपुरमध्य प्रदेश

रेलवे स्टेशन में अश्लीलता, जिसने भी देखा शर्म से सिर झुकाकर निकल गया, वीडियो हुआ वायरल

जबलपुर यशभारत। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जिस तरह से एक जोड़े की अश्लीलता का नंगा नाच लोगों ने देखा तो उन्होंने शर्म से अपना सिर झुका लिया और वहां से निकल गये। एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो यहां की पूरी अव्यवस्थाओं की सच्चाई सामने आ गई। बता दें कि मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में जीआरपी थाने के चंद कदम की दूरी स्टेशन के अंदर वह भी सार्वजनिक स्थल पर जिस तरह यह घिनौने कृत्य लोगों के सामने आया तो इसने यहां दोनों टीमों की पोल खोल कर रख दी। कहने को तो स्टेशन में 52 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी दोनों टीमों की पैनी नजर रखने का गुणगान भी किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि इतना सब कुछ स्टेशन पर होता रहा और दोनों टीमों की नज़र उस जगह पर नहीं गई जहां पर यह खुलेआम अश्लीलता का नंगा नाच होता रहा। यह एक जांच का भी विषय है। यह बात अलग है कि प्यार अंधा होता है लेकिन आस-पास के लोग अंधे नहीं हैं। जैसा कि इन बेशर्मो सार्वजनिक स्थल पर पर अपना प्यार जताना शुरू कर दिया। हाल के दिनों में इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो रेलवे स्टेशन पर सबके सामने अश्लील हरकते करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इस अश्लीलता ने न केवल रेलवे स्टेशन को एक बदनुमा दाग लगा दिया बल्कि यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी एक प्रश्न चिन्ह लग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button