मध्य प्रदेशराज्य

नाले में मिली इंसान की खोपड़ी और हड्डियां : क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Table of Contents

सागरl जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत उस वक्त हड़कंप मच गया जब नाले में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। तिगड्डा के पास स्थित पद्मा नाले में ग्रामीणों ने इंसान की खोपड़ी और हड्डियां देखीं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने अवशेषों को जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। मामला क्या है अभी यह पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा l

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने नाले में नरकंकाल पड़ा देखा तो गांव में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा पुलिस मौके पर पहुंची। वहां इंसान की खोपड़ी और हड्डियां पड़ी मिलीं। इसके बाद एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया गया। टीम ने नरकंकाल के अवशेषों को जब्त कर आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button