मुकेश बिलबार पुनः कुर्मी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
संगठन ही समाज का आधार है और समाज का विकास संगठन से ही संभव है - श्री बिलवार

मुकेश बिलबार पुनः कुर्मी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
संगठन ही समाज का आधार है और समाज का विकास संगठन से ही संभव है – श्री बिलवार
गोटेगाँव विगत दिवस लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 159वीं, जयंती के अवसर पर कुर्मी क्षत्रिय सभा गोटेगाँव ब्लॉक की एक अहम् बैठक सरदार बल्लभ भाई पटैल स्टेडियम बगासपुर में आयोजित कि गई, बैठक में गोटेगाँव ब्लॉक के बिभिन्न ग्रामों के सेकड़ों सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। इस बैठक में कुर्मी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष का भी चयन किया गया, कुर्मी समाज के अध्यक्ष पद पर पुनः श्रीधाम हॉस्पिटल के चेयरमैन मुकेश पटैल “बिलवार” को सर्व सम्मति से समाज का अध्यक्ष चुना गया, समाजिक कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले मुकेश पटैल सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं, उनकी इसी कार्यकुशलता और समाज में अपनी सहभागिता के कारण समाज में अपनी अमिट क्षवि और क्षमता को साबित किया, और समाज ने उन्हें अपना अध्यक्ष नियुक्त किया, एक बार पुनः अध्यक्ष बने मुकेश पटैल कुर्मी समाज ही नहीं सभी वर्ग के लोगों के चहेते माने जाते हैं। श्री बिलवार ने कहा समाज के वरिष्ठजनों ने जो भरोसा पुनः मुझे पर जताया हैं म उस पर ईमानदारी निष्ठा पूर्वक पुनः कार्य करूंगा साथ ही कहा कि संगठन ही समाज का आधार है और समाज का विकास संगठन से ही संभव है इसलिए हम सभी को मिलकर अपनी समाज को मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करूंगा! वही कुर्मी समाज कि बैठक में युवा महिला मोर्चा से ब्लॉक अध्यक्ष आरती पटेल एवं युवा अध्यक्ष पद पर गणेश पटेल, और युवा उपाध्यक्ष के पद पर दिलीप पटेल को नियुक्त किया गया, उपरोक्त नियुक्तियों पर समाज के बिभिन्न वर्गों के लोगों ने शुभकामनायें प्रेषित कीं हैं।







