घर से अनाज चोरी के आरोपी गिरफ्तार, बड़वारा पुलिस को मिली सफलता

कटनी, यशभारत। संपत्ति संबंधी अपराधों में शीघ्र पतारसी व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बड़वारा पुलिस ने ग्राम रुपौंद में गेंहू चोरी के आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि 23 अगस्त को करीब 10.30 बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर 6 बोरी गेहूं व 2 बोरी उड़द पार कर दिया था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। चोरी गए अनाज की कीमत 14 हजार रूपये आंकी गई। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटना में संलिप्त संदेही शिवकुमार चौधरी पिता अच्छेलाल चौधरी निवासी ग्राम रूपौंद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी से चोरी गया माल मसरूका बरामद कर जप्त किया गया है। गिरप्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक मोनेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह की विशेष भूमिका रही।






