पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं पर कसा शिकंजा, 54 पाव शराब के साथ तीन गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों के पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान आपरेशन शिकंजा के तहत उमरियापान पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों के कई ठिकानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान सर्वेश काछी पिता प्रमोद काछी निवासी बम्हनी, गुलाब पिता दुलीचंद पटेल निवासी पचपेढ़ी एवं प्रमोद पिता जगदीश प्रसाद पटैल निवासी बनहरी द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय के लिए रखे मिलने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया है, जिनसे 54 पाव शराब कीमती करीबन 6800 रूपये की जप्त की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी महेन्द्र जायसवाल, एचआई भरत सिंह मार्को, कोदूलाल दाहिया, सउनि गया प्रसाद मंगोरे, आरक्षक सतेन्द्र चौरसिया, नीलेश पटेल, मोहन मुबेल, रोहित झारिया व स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







