मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो …..
रांझी थाना क्षेत्र की घटना

जबलपुर, यश भारत। रांझी थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 27 वर्षीय महिला के साथ उसके ही मोहल्ले में रहने वाले युवक द्वारा कथित तौर पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता अपने पति और जेठ के साथ थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सोनू चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सोनू चौधरी को हिरासत में लेकर उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया।
जांच के दौरान पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी से पूछताछ की। कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने सोनू चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







