माटी गणेश–सिद्ध गणेश अभियान एमएलबी स्कूल में प्रशिक्षण
छात्राओं को मिट्टी से इको-फ्रेंडली भगवान श्री गणेश की प्रतिमा निर्माण का दिया प्रशिक्षण

जबलपुर।मप्र जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे “माटी गणेश –सिद्ध गणेश अभियान”के अंतर्गत एमएलबी स्कूल में मिट्टी से गणेश जी की इको-फ्रेंडली प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण आयोजित किया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को भगवान गणेश की मिट्टी से सुंदर और आसान प्रतिमाएं बनाने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में विधायक अभिलाष पांडे प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रतिभागियों को न केवल मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण के संदेश से भी जोड़ा गया।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

इस दौरान विधायक अभिलाषा पांडे ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी गणेशोत्सव में घर-घर मिट्टी के गणेश विराजें और विसर्जन भी पर्यावरण हितैषी ढंग से हो, जिससे परंपरा और प्रकृति दोनों का संरक्षण हो सके। म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा विद्यार्थियों को इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण देकर, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।







