प्यासे रेल यांत्रियों की कंठ बुझा रही है इटारसी स्टेशन में 11घंटे से पानी की हाहाकार, यात्री परेशान

जबलपुर यशभारत।
मुख्य रेलवे स्टेशन मैं बीती रात 1:00 बजे से स्टेशन में पानी की हाहाकार मची हुई है यात्रियों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्टेशन अधिकारियों ने बताया कि ललपुर नदी में पानी लेवल कम होने के कारण के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। स्टेशन में पानी के लिए त्राहिमाम मच रहा। यहां बीती रात से यात्रियों को पीने के लिए बूंद भर पानी नसीब नहीं हुआ। दिन भर विभिन्न ट्रेनों से आनेवाले हजारों यात्री यहां हाथ में खाली बोतल लिए पानी का तलाश कर इधर उधर भटकते रहे।प्लेटफार्म के नलों से लेकर वाटर वेंडिंग मशीन तक में पानी नहीं है। सभी नल सूखे हैं। यात्रियों के हलक सूख रहे हैं। यहां के प्रतीक्षालय और शौचालय तक में पानी नहीं है। महिला और पुरूष प्रतीक्षालयों से बदबू आ रही हैं। स्टेशन और शौचालयों की साफ-सफाई ठप है।
कटनी व इटारसी से भरा जा रहा ट्रेनों में पानी
बता दें कि ललपुर से जबलपुर स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी में पानी की सप्लाई होती है किंतु नदी में पानी का लेवल काम हो जाने के कारण एवं मोटर में आई खराबी से जहां यात्रियों को एवं कॉलोनी वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही जबलपुर स्टेशन से गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेनों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। जिसके कारण कटनी एवं इटारसी रेलवे स्टेशन से पानी भरा जा रहा है।भीषण गर्मी में पानी को तरसते यात्रियों की सुध लेनेवाला कोई नहीं है। उमस भरी गर्मी के बीच ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों के लिए यह असुविधा रेलवे स्टेशन में आफत साबित हो रही है।
स्टेशन की सफाई व्यवस्था भी लड़खड़ाई
बीती रात से पानी की कमी से स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।बीते 11 घंटे से स्टेशन में बूंद बूंद पानी को तरस रहे यात्रियों को जटिल परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे सूचना तो यहां तक बताया कि स्टेशन के स्थान में पानी की कमी होने के कारण चाय कॉफी आदि के लिए बिसलेरी पानी का उपयोग किया जा रहा है।
पानी बोतलों की आई कमी
स्टेशन में पानी की सप्लाई बंद होने के कारण यात्रियों ने अपने सूखे कंठो को तर करने के लिए स्टालों से पानी की बोतल खरीदी गई जिससे यहां के स्टालों में भी पानी की कमी आ गई है।
स्टेशन में लगे हैं 426 नल
मुख्य रेलवे स्टेशन में यात्रियों को पानी की व्यवस्था के लिए 426 नल यहां पर लगे हुए हैं जिनमें रात से ही पानी की जगह हवा निकल रही है। ट्रेनों में सवार होकर दूर दराज से जबलपुर स्टेशन पहुंचे यात्री गाड़ियों से उतरकर नल की ओर दौड़ लगाते रहे लेकिन उनको इसकी जानकारी नहीं थी यहां पर 11 घंटे से पानी की सप्लाई बंद है ऐसी स्थितियों में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक रेलवे स्टेशन में पानी की सप्लाई बंद पड़ी हुई।







