मध्य प्रदेशराज्य

रिश्ते हुए शर्मशार : 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पिता है जेल में, आरोपी पर दर्ज है अनेक आपराधिक प्रकरण

 

रीवा । शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। 6 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मासूम बालिका के बड़े पापा पर दुष्कर्म का आरोप है, पीडि़ता को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के बाद आरोपी की तलाश कर रही है। बताया गया कि बच्ची की मॉ बाजार गई थी जब वह लौटी तो उसने बच्ची की हालत देखी जिसके बाद कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं बेटी का पिता आपराधिक प्रकरण में जेल में है। मासूम बच्ची की मॉ ने बताया कि दरिंदगी करने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का अपना सगा ‘बड़ा पापा है।

 

पुलिस के अनुसार घटना के समय बच्ची अपने घर में खेल रही थी। तभी आरोपी उसके पास पहुंचा और उसे बहलाने-फुसलाने लगा। उसने मासूम से कहा, ‘बेटा मेरे पास आओ, मैं तुम्हें जन्नत घुमाने ले चलूंगा.आरोपी ने मासूम को झांसा दिया कि वहां बहुत अच्छे-अच्छे खिलौने मिलते है। उसने बच्ची को डॉल से लेकर स्पोर्ट्स कार तक दिलाने का लालच दिया। जैसे ही मासूम उसके पास गई, आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ हैवानियत की। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। घायल बच्ची को तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में एडमिट किया गया है।

आरोपी पर दर्ज है आपराधिक प्रकरण

सिटी कोतवाली पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर पहले से ही एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट व रेप का मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button