कटनी

ब्रह्मकुमारी बहनों ने पुलिस के साथ मनाया रक्षाबंधन, एसपी, एएसपी को बांधी राखी, विश्व शांति एवं बंधुत्व का दिया संदेश

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने रक्षाबंधन पर्व बनाया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को माथे पर तिलक लगाकर कलाई में राखी बांधी। पुलिस कप्तान ने भी उन्हें शांति सुरक्षा सद्भाव का वचन दिया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य की कलाई में भी राखी बांधी एवं शांति एवं बंधुत्व का वचन लिया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने अन्य पुलिस कर्मियों के हाथों में भी राखी बांधी। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिविल लाइन कटनी की वरिष्ठ दीदी, ब्रह्म कुमारी दुर्गा, ब्रह्माकुमारी नेहा, ब्रह्माकुमारी प्रियंका, ब्रह्माकुमारी सुनील, ब्रह्माकुमारी संस्कार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निरीक्षक आशीष परौहा, मुख्य लिपिक उप निरीक्षक पुरुषोत्तम मेहरा,उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश बाथम, आशीष परौहा, उप निरीक्षक मंगलेश द्विवेदी, प्र आर भोलेशंकर कुशवाहा,आरक्षक बसंत तिवारी, आरक्षक अर्पण तिवारी, आरक्षक सिद्धार्थ जाट, आरक्षक सतेन्द्र श्रीवास्तव, आरक्षक अरुण तिवारी, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक किशोर कापसे, आरक्षक राजेंद्र मिश्रा सहित पुलिस कार्यालय का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button