कटनी

सीबीएसई 12वीं : छात्राओं ने फिर मारी बाजी, वेदांती, अदिति और स्मृति ने बढ़ाया कटनी का गौरव

कटनी, यशभारत। सीबीएससी ने बुधवार को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमे 79.43 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। कटनी की बात करें तो पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 97.3 प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल 74 में से 72 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। इस रीजन में लड़कियों ने लडक़ों से बेहतर प्रदर्शन किया है। विद्यालय में मानविकी संकाय का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। मानविकी की छात्रा वेदांती भनोट ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं अदिति शिवहरे ने 96.4, प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्मृति मौर्य ने 91.8 प्रतिशत अंक हासिल कर कला संकाय में तीसरा तथा विद्यालय स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया। मानविकी संकाय के टॉप तीन विद्यार्थियों का औसत 94.9 प्रतिशत रहा, जो तीनों संकायों में सर्वाधिक है। इसी तरह अदिति शिवहरे ने राजनीति विज्ञान विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आर्यन कुशवाहा और वेदांती भनोट ने इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विज्ञान संकाय में आकांक्षा मीना ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। चांदनी कुटारिये 91.8 प्रतिशत तथा खुशी कुमारी 90 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय में आर्यन कुशवाहा ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। यश रजक ने 88.2 प्रतिशत और लक्ष्य पटेल ने 87.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वेदांती ने बढ़ाया मान, स्कूल में मिला प्रथम स्थान
सीबीएसई हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय एनकेजे की आट्र्स की प्रतिभावान छात्रा वेदांती भानोट ने 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर नगर समेत विद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्रा वेदांती समाजसेवी केशव कुमार भानोट डेजू, श्रीमति इंदुबाला भानोट की सुपुत्री है। छात्रा वेदांती ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय के टीचर्स स्टाफ एवं माता पिता को दिया है। विद्यालय परिवार एवं इष्टमित्रों ने छात्रा को शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
आर्या कटारे ह्यूमैनिटीज में अव्वल
कल घोषित हुए सीबीएसई बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में कटनी शहर की होनहार छात्रा आर्या कटारे ने 94.4 प्रतिशत अंक अर्जित करने में सफलता हासिल की है। आर्या ने यह सफलता ह्यूमैनिटीज विषयों में अपनी मेहनत और लगन से प्राप्त की। वे जेपीवी डीएवी स्कूल की छात्रा है। उन्होंने अपनी सफ़लता का श्रेय अपने पिता कन्हैया मेडिकोज के संचालक प्रमथेश कटारे और मां श्रीमती शैफाली कटारे एवं समस्त गुरुजनों को दिया है। स्कूल में अपने संकाय में टॉप करते हुए उन्होंने कटनी शहर को भी गौरवान्वित किया है। यशभारत परिवार ने होनहार बेटी की कामयाबी पर शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button