कटनी

माधवनगर थाने से फरार आरोपी को पुलिस ने कैलवारा से किया गिरफ्तार, शौचालय जाने का बहाना बनाकर हो गया था फरार

कटनी, यशभारत। माधवनगर पुलिस ने अमकुही इन्डस्ट्रीयल एरिया माधवनगर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में तहकीकात करते हुए आरोपी चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। पकड़ा गया चोर जुलाई के महीने में पूछताछ के दौरान शौचालय जाने का बहना बताकर भाग गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमकुही स्थित औद्योगिक क्षेत्र में विगत दिनों चोरी की वारदात में आरोपी सोनू साहू उर्फ काला पिता कल्लू साहू निवासी बिलहरी थाना कुठला हाल संतनगर थाना कोतवाली जिला कटनी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही थी, तभी आरोपी व्दारा थाना पर शौचालय जाने के बहाना बनाकर शौचालय से तेजी से दौड़ लगाकर जंगल झाड़ी में छिपाव लेते हुए फरार हो गया था, जिसके विरूद्ध पुलिस ने धारा 262 बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर निरंतर पता तलाश कर रही थी। जिसे पुनः पुलिस व्दारा अधक प्रयास बाद मुखबिर सूचना पर कैलवारा कटनी से पकड़ा गया है। आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया गया है। माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में टीआई शैलेन्द्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक उनि योगेश मिश्रा, वहाब खान, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सेन, पवन सिंह, कमलेश बैरागी, नीलेन्द्र गौतम मणि, रोहित सिंह, संजय सिंह, नवीन शुक्ला, चौकी बिलहरी से भरत विश्वकर्मा, उमाकांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button