कटनी

लखापतेरी में उपद्रव मचा रहा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

कटनी, यशभारत। जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और उपद्रव फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर निवार पुलिस चौकी ने ग्राम लखपतेरी में उपद्रव करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि 12 जून को ग्राम लखपतेरी निवासी आकाश कुशवाहा पिता संजय कुशवाहा को उपद्रव करने के आरोप में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार उपनिरीक्षक अंजनी मिश्राए राजेश कोरीए आरक्षक अरविंद एवं वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button