Top-5कटनीजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्य

जबलपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस सांसद का पुतला  देंखे वीडियो

बिमोल अकोइजम के खिलाफ प्रदर्शन कर महिलाओं के सम्मान का उठाया मुद्दा

बिमोल अकोइजम के खिलाफ प्रदर्शन कर महिलाओं के सम्मान का उठाया मुद्दा

जबलपुर, यश भारत। भाजपा महिला मोर्चा जबलपुर द्वारा सोमवार को मालवीय चौक पर मणिपुर के कांग्रेस सांसद एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर बिमोल अकोइजम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। महिला मोर्चा ने छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मुद्दे पर विरोध जताते हुए संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।  प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित पार्टी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया।

भाजपा महिला मोर्चा ने आरोपों को गंभीर बताते हुए संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मालवीय चौक पर हुए इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से महिला मोर्चा ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में जवाबदेही तय करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button