भोपाल

पति-पत्नी गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार

पति-पत्नी गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार
-आरोपियों के पास से 1.525 किलो गांजा व नगदी जब्त

भोपाल,यशभारत। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने एक महिला तस्कर और उसके पति को गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.525 किलो गांजा व नगदी जब्त की है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं।

थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एकतापुरी मैदान के पास एक महिला और एक पुरूष गांजा बेचने के इरादे से घूम रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। मौके पर ही तलाशी के दौरान महिला और उसके साथी के पास से 1.525 किलो गांजा व नगदी 220 रूपए मिले, जिसे पुलिस ने जब्त किया। पुलिस ने दोनों तस्करों की पहचान ग्राम गडमुर्रा थाना सूखी सेवनिंया निवासी रानी पति इलियाल(50) और ग्राम गडमुर्रा थाना सूखी सेवनिंया निवासी इलियास खां पिता मुन्ने खां(55) के रूप में की है। आरोपी दंपति मूलत: गरम गड्डा स्टेशन बजरिया के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई अपराध दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button