भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल नगर निगम स्लॉटर हाउस मामला: SIT करेगी अधिकारियों के पापों का हिसाब, किसी को नहीं बख्शेंगे- सूर्यवंशी

भोपाल नगर निगम स्लॉटर हाउस मामला: SIT करेगी अधिकारियों के पापों का हिसाब, किसी को नहीं बख्शेंगे- सूर्यवंशी

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का कड़ा रुख; कहा- जांच की जद में कर्मचारी और बड़े अधिकारी भी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के नगर निगम स्लॉटर हाउस से जुड़े संदिग्ध मामले में अब प्रशासन ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ा बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) हर सूक्ष्म पहलू की पड़ताल कर रही है। सूर्यवंशी ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस भ्रष्टाचार या लापरवाही में जो भी शामिल पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

भीतरघातियों पर गिरेगी गाज
नगर निगम अध्यक्ष ने संकेत दिए हैं कि इस मामले के तार निगम के भीतर से भी जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने कहा, SIT न केवल बाहरी घटनाक्रम बल्कि निगम के उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है, जिनकी नाक के नीचे यह सब होता रहा। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम में बड़े स्तर पर निलंबन और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

गंभीरता से हो रही है सर्जिकल स्ट्राइक
सूत्रों की मानें तो SIT ने स्लॉटर हाउस से जुड़े दस्तावेजों और पिछले कुछ महीनों के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया है। अध्यक्ष सूर्यवंशी के इस कड़े रुख से विभाग के उन कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है, जिनकी भूमिका संदिग्ध रही है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होगी जो नजीर बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button