भोपालमध्य प्रदेश

नर्मदापुरम: गोली लगने से युवक-युवती की मौत; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

नर्मदापुरम: गोली लगने से युवक-युवती की मौत; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

नर्मदापुरम, यशभारत। सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भटगांव में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के पास ही एक युवक और युवती के खून से लथपथ शव बरामद हुए। दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह ‘मर्डर के बाद सुसाइड’ का मामला है या इसके पीछे ‘ऑनर किलिंग’ जैसी कोई बड़ी साजिश है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने भटगांव के पास दो शव देखे, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान, थाना प्रभारी उषा मरावी और शोभापुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चौहान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की शिनाख्त अरुण पुरवइया निवासी गोरा गांव मचवाई बाड़ी और रिंकी पुरवइया निवासी भटगांव के रूप में हुई है।

पुलिस की दोहरी थ्योरी
घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी साईंकृष्णा थोटा ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। पुलिस फिलहाल दो मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है:

आत्महत्या की आशंका: प्राथमिक तौर पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया।
ऑनर किलिंग का संदेह: पुलिस इस एंगल को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है कि क्या किसी तीसरे व्यक्ति ने दोनों की हत्या की है। ऑनर किलिंग की आशंका के मद्देनजर भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

इनका कहना है..
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। यह साफ नहीं है कि युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है या यह दोहरा हत्याकांड है। फॉरेंसिक टीम और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
साईंकृष्णा थोटा, एसपी, नर्मदापुरम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button