भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में स्कूलों का समय बदला, 12 बजे के बाद ताला

भोपाल में स्कूलों का समय बदला, 12 बजे के बाद ताला

राजधानी में लू के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश
प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की कक्षाओं पर फैसला लागू

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सूरज के तीखे तेवरों और लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। लू के बढ़ते खतरे और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों के समय में कटौती कर दी है।
अब 12 बजे तक ही लगेंगे स्कूल
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब भोपाल जिले का कोई भी स्कूल दोपहर 12:00 बजे के बाद संचालित नहीं किया जा सकेगा। यह आदेश सभी बोर्ड (MP बोर्ड, CBSE, ICSE) के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। नई समय-सारणी के अनुसार:
कक्षा 1 से 12वीं तक: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कक्षाएं लगेंगी।
प्री-प्राइमरी: नर्सरी और केजी की कक्षाएं भी अधिकतम दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित की जा सकेंगी।
18 अप्रैल से लागू होगा आदेश
प्रशासन का यह निर्देश 18 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना जाएगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा। हालांकि, जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, उनके लिए राहत दी गई है। परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय और टाइम-टेबल के अनुसार ही संपन्न होंगी।
अभिभावकों ने जताई खुशी
दोपहर के समय बढ़ते तापमान के कारण अभिभावक लंबे समय से स्कूल समय में बदलाव की मांग कर रहे थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अल्ट्रावॉयलेट किरणें और गर्मी का प्रभाव सबसे अधिक होता है, जिससे बच्चों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। प्रशासन के इस फैसले से हजारों छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button