जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हिंदी दिवस पर गूंज उठी हिंदी, 15 देशों के राजदूत हुए शामिल

15 देशों के राजदूतों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हिंदी दिवस पर गूंज उठी हिंदी, 15 देशों के राजदूत हुए शामिल

न्यूयॉर्क/ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘हिंदी दिवस’ बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 15 देशों के राजदूतों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। विश्व के मंच पर हिंदी के प्रति दिखा यह अद्भुत सम्मान भारत की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बना।

1760084990 WhatsApp Image 2025 10 10 at 1.51.09 PM

कार्यक्रम का आयोजन भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन (@IndiaUNNewYork) द्वारा किया गया, जहां हिंदी भाषा के वैश्विक प्रसार और उसकी उपयोगिता पर विशेष चर्चा हुई। मिशन की ओर से स्कूल छात्रों को हिंदी भाषा दक्षता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, ताकि नई पीढ़ी में हिंदी के प्रति रुचि और सम्मान बढ़ाया जा सके।

1760085003 WhatsApp Image 2025 10 10 at 1.51.09 PM (1)

इस वसर पर वक्ताओं ने हिंदी के साहित्य, सिनेमा और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले रचनाकारों को याद किया। कहा गया कि हिंदी न केवल भारत की आत्मा है, बल्कि अब वह विश्व मंच पर संवाद की सशक्त भाषा के रूप में उभर रही है। कार्यक्रम में राजनयिकों ने भी हिंदी में अपने विचार व्यक्त कर इस भाषा के प्रति सम्मान और आत्मीयता का परिचय दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button