भोपाल

कोलार में  युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच शुरू

कोलार में  युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच शुरू

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक 27 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, ए जी क्लासिक, अमरनाथ कोलार निवासी प्रीति द्विवेदी (उम्र 27 वर्ष), जो बी पी द्विवेदी की पुत्री थीं, ने यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अपने काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तब उन्हें घटना का पता चला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
कोलार पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराकर आज परिवार वालों को सौंप दिया गया है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसके अज्ञात कारणों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button