जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रीवा में भीषण सड़क हादसा: सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, ऑटो सवार 4 श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल

 

रीवा, मध्य प्रदेश: रीवा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सोहागी पहाड़ पर उस वक्त हुई जब सीमेंट की शीट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी चपेट में एक ऑटो आ गया।WhatsApp Image 2025 06 05 at 16.06.09 1

जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग प्रयागराज में गंगा स्नान करने जा रहे थे। तभी अचानक सीमेंट की शीट से लदा ट्रक पलट गया, जिसकी चपेट में ऑटो आ गया। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल त्यौंथर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।WhatsApp Image 2025 06 05 at 16.06.13

पुलिस के अनुसार, ऑटो में सवार सभी मृतक और घायल मऊगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button