भोपाल

भोपाल बीना के बीच ट्रेन हादसा टला, बिलासपुर एक्सप्रेस में कोच से निकल रहा था धुंआ

भोपाल बीना के बीच ट्रेन हादसा टला, बिलासपुर एक्सप्रेस में कोच से निकल रहा था धुंआ

भोपाल। बिलासपुर से चलकर देहली जाने वाली ट्रेन आज हादसा होने से बच गई । इस ट्रेन में गंजबासौदा के पास ब्रेक वन से पहले वी बेल्ट से धुंआ निकल रहा था । ट्रेन मैनेजर ने समय रहते देख लिया गया और ट्रेन को रुकवाकर बोल्ट काटकर धीरे धीरे ट्रेन को बीना ले जाया गया । यह सब ट्रेन मैनेजर की सतर्कता से ही संभव हुआ नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर एक्सप्रेस का संचालन बिलासपुर से भोपाल होते हुए प्रतिदिन दिल्ली के लिए किया जाता है। जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। इस ट्रेन की देखभाल के लिए एक मैनेजर भी यात्रा करते हैं जो इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि तकनीकी खराबी ना हो। यदि कोई खराबी है तो उसे दूर किया जाए। शनिवार सुबह गंजबासौदा से बीना के लिए बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18235 रवाना हुई तो ट्रेन मैनेजर अभिषेक परसाई को धुआँ और जलने की दुर्गंध महसूस होने लगी। तो उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए गाडी BAQ – BET के मध्य प्रेशर ड्राप करके खड़ा किया। जाँच करने पर ब्रेक वान से पहले कोच नम्बर SEC 14497 के वी बेल्ट से धुआँ निकलता दिखाई दिया। ट्रेन मैनेजर परसाई ने इसकी सूचना लोको पायलट, डिप्टी पंक्चालिटी , ETL कंट्रोल, तथा C& W को दी । तत्पश्चात ETL कंट्रोल के निर्देशानुसार वी बेल्ट को काटकर अलग किया तथा गाडी को अलग कर सुरक्षित बीना तक संचालन किया। इस प्रकार परसाई ने उत्कृष्ट कार्य का परिचय देते हुए एक बड़ी दुर्घटना को रोककर ट्रेन मैनेजर की उपयोगिता को साबित किया । इनके त्वरित कारवाई के परिणाम स्वरूप सेक्शन मे होने वाले अनावश्यक विलम्ब को टाला जा सका और गाड़ी अपने निर्धारित समय से बीना से प्रस्थान कर सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button