भोपाल

वर्कशॉप से 35 लाख का लोहे का सामान चोरी

वर्कशॉप से 35 लाख का लोहे का सामान चोरी

-ग्यारह माल में धीरे-धीरे दिया वारदात को अंजाम
भोपाल, यशभारत। रातीबड़ इलाके में सरकारी ठेकेदार के वर्कशॉप से अज्ञात चोरों ने धीरे-धीरे कर ग्यारह माह में नगदी समेत करीब 35 लाख रुपए का लोहे का सामान चुरा लिया। वारदात का पता चलने पर कंपनी के मैनेजर ने थाने पहुंच कर शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने कल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना प्रभारी आरबी शर्मा ने बताया कि मूलत: रीवा ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सरकारी ठेकेदार हैं, उनकी कंपनी थ्रीजी मेसर्स इंफ्रास्ट्रक्चर रेलवे, हाईवे, बिल्डिंग समेत अन्य कामों के ठेके लेती है। रातीबड़ के बड़झिरी में उनकी कंपनी का ऑफिस और वर्कशॉप है। वर्कशॉप के मैनजर एमराल्ड पार्क बागसेनिया निवासी मैनेजर भरत कुमार सिंह हैं। मैनेजर भरत कुमार सिंह ने पुलिस को लिखित में आवेदन दिया था कि बीती 4 सितंबर को जब वर्कशाप पहुंचे तो देखा कि ऑफिस का ताला टूटा पड़ा था। साथ ही अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे दस हजार रुपए गायब हैं। चोरी के शक में जब उन्होंने वर्कशॉप में रखे सामान का सालभर का रिकार्ड चैक किया तो पता चला कि करीब 35 लाख रुपए का लोहे का सामान गायब है। यह सामान 1 नवंबर 2024 से 4 सितंबर 2025 के बीच चोरी किया गया है। उन्होंने इस मामले में कुछ कर्मचारियों पर शंका भी जाहिर की है। जिसके आधार पर पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button