देशमुंबई

सिद्धिविनायक मंदिर में जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ का आत्मीय सम्मान

श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और नगर समृद्धि की कामना की

मुंबई,जबलपुर,यश भारत । प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए मुंबई पहुँचे जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ का परिवार सहित मंदिर परिसर में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

महापौर अन्नू ने परिवार के साथ भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और नगर समृद्धि की कामना की। दर्शन के उपरांत मंदिर न्यास (ट्रस्ट) के कोषाध्यक्ष पवन त्रिपाठी तथा स्थानीय व्यवसायी गोविंद यादव एवं व्यवसायी गणेश गोविंद यादव द्वारा महापौर का भावभीना स्वागत किया गया। 

04 7

इस दौरान मंदिर न्यास एवं स्थानीय व्यवसायियों ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button