जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

 नेता पंकज यादव को अपराधियों ने दौड़ाकर गोली मारी, हालत गंभीर

मुंगेर, एजेंसी। बिहार में मुंगेर स्थित सफियाबाद हवाई अड्डा में राजद के कद्दावर नेता प्रदेश महासचिव पंकज यादव को मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने दौड़ाकर गोली मार दी। मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र का है। पंकज यादव हर रोज की तरह मुंगेर हवाई अड्डा क्षेत्र में सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली पंकज यादव के सीने में लगी।गंभीर हालत में राजद नेता को मुंगेर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है। हालांकि प्रदेश महासचिव को गोली मारे जाने के बाद से राजद नेताओं में काफी आक्रोश है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि मुंगेर पुलिस प्रशासन क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम रहा है। जिले में लगातार हत्याओं का दौर जारी है।
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हमलावर हैं तेजस्वी
बिहार में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव लगातार मुखर हैं। पार्टी ने इसी मुद्दे पर राजभवन मार्च भी किया था। वहीं सोशल मीडिया पर तेजस्वी पिछले कुछ दिनों से लगातार बिहार में अपराध की घटनाओं को गिना रहे हैं। 26 सितंबर को ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार में अपराध की 57 घटनाओं को गिनाया था। इसके अगले दिन तेजस्वी यादव ने रेप की घटनाओं को गिनाया। आरजेडी नेता ने लिखा कि सुशासन के दुशासन से निजात की आस लगाती है। आज द्रौपदी चिल्लाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button