भोपालमध्य प्रदेश

निशातपुरा थाने में 60 बदमाशों की परेड, डोज़ियर अपडेट कर दी गई सख्त हिदायत

निशातपुरा थाने में 60 बदमाशों की परेड, डोज़ियर अपडेट कर दी गई सख्त हिदायत

भोपाल, यशभारत। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना निशातपुरा में पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन 4) संजीव पाठक एवं सहायक पुलिस आयुक्त (निशातपुरा) शशांक जैन के निर्देशन व उपस्थिति में क्षेत्र के अपराधियों की परेड कराई गई।

कार्रवाई के दौरान थाना एवं मंडी चौकी क्षेत्र के कुल 60 सूचीबद्ध बदमाशों जिनमें गुंडा, निगरानी एवं चाकूबाज़ शामिल हैं को थाने पर तलब किया गया। इस दौरान सभी बदमाशों के डोज़ियर की गहनता से जांच कर उन्हें अद्यतन किया गया, साथ ही उनकी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और बाउंड ओवर की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

परेड के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी ने सभी बदमाशों को कड़े शब्दों में हिदायत दी कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें और अपने चाल-चलन में तत्काल सुधार लाएं, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button