भोपालमध्य प्रदेश

सदन में कमिश्नर के बाहर जाने पर नाराज हुए निगम अध्यक्ष

सदन में कमिश्नर के बाहर जाने पर नाराज हुए निगम अध्यक्ष

बिना बताए कार्यवाही से बाहर जाने पर जताई आपत्ति, बोले- सदन चल रहा है तो जाना उचित नहीं

भोपाल यश भारत। नगर निगम परिषद की बैठक के दौरान निगम कमिश्नर के बिना सूचना दिए सदन से बाहर चले जाने पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने नाराजगी जताई। अध्यक्ष ने कहा कि जब सदन की कार्यवाही चल रही हो उस दौरान किसी अधिकारी का बिना बताए बाहर जाना उचित नहीं है।
बैठक के दौरान कमिश्नर के सदन से बाहर जाने पर अध्यक्ष ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी और सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी आवश्यक कार्य से बाहर जाना हो तो इसकी जानकारी सदन को दी जानी चाहिए। अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि यदि इसी तरह बिना बताए जाना है तो फिर परमानेंट चले जाएं। अध्यक्ष की इस टिप्पणी के बाद बैठक में कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। घटना के दौरान सदन में मौजूद पार्षदों के बीच भी इस बात को लेकर चर्चा हुई।
निगम परिषद की बैठक में अधिकारियों की मौजूदगी और सदन की कार्यवाही के दौरान उनकी जवाबदेही का मुद्दा भी सामने आया। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सदन की गरिमा और कार्यवाही के नियमों का पालन सभी को करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button