देश

श्यामला हिल्स हत्याकांड: विदेश में अंग बेचकर अमीर बनने का खौफनाक खेल; वीडियो देखकर काटा किशोर का प्राइवेट पार्ट

श्यामला हिल्स हत्याकांड: विदेश में अंग बेचकर अमीर बनने का खौफनाक खेल; वीडियो देखकर काटा किशोर का प्राइवेट पार्ट

भोपाल, यशभारत। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला और खौफनाक खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी जोहेब और अमीर ने विदेशों में मानव अंग बेचकर रातों-रात करोड़पति बनने के लालच में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।

15 दिनों की रैकी के बाद गरीब किशोर को बनाया निशाना
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले करीब 15 दिनों तक इलाके की रैकी की थी। उन्होंने जानबूझकर एक बेहद गरीब परिवार के किशोर को चुना, ताकि उसका कोई मजबूत आर्थिक या सामाजिक सहारा न हो और मामला आसानी से दब जाए। आरोपियों ने पैसे और सहूलियतों का लालच देकर 5 अगस्त को पहली बार किशोर से दोस्ती की थी।

3 बार रहे नाकाम, चौथी बार वीडियो देखकर दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमीर ने जोहेब को व्हाट्सएप पर शरीर से अंग निकालने का एक ट्यूटोरियल वीडियो भेजा था। तीन बार की नाकाम कोशिशों के बाद, आरोपियों ने चौथी बार में इस वीडियो को देखकर किशोर का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

अंग तस्करी के एंगल से जांच जारी
किशोर के शव पर कमर के दोनों हिस्सों में गहरे कट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने शरीर के अन्य अंदरूनी अंगों को भी निकालने का प्रयास किया था। हालांकि, फॉरेंसिक जांच में लिवर और किडनी जैसे मुख्य अंगों को नुकसान न पहुंचने की बात सामने आई है।

पुलिस फिलहाल आरोपी के मोबाइल फोन, चैट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है। इसके साथ ही तालाब में फेंके गए प्राइवेट पार्ट को बरामद करने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अंग तस्करी के हर पहलू से जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button