जबलपुरमध्य प्रदेश

पनागर में महिला से दुष्कर्म के आरोप में ऑटो चालक हिरासत में , CCTV फुटेज से पहुंची पुलिस आरोपी तक

पनागर से परियट जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी महिला

जबलपुर,यशभारत। पनागर थाना क्षेत्र में ऑटो से यात्रा कर रही महिला के साथ चालक द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चालक महिला को सुनसान इलाके में ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला से मारपीट की और उसका मुंह दबाकर धमकाया। शिकायत के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार महिला सोमवार को पनागर से परियट जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। आरोप है कि ऑटो चालक उसे रजवाड़े ढाबे के पास सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उसने महिला को जबरन ऑटो से उतारकर खेत की झाड़ियों की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर दूसरे ऑटो की मदद से पनागर थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक की पहचान की और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button