जबलपुरमध्य प्रदेश

तीन माह पुरानी हत्या का भेड़ाघाट पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी को ससुराल से दबोचकर लाई पुलिस

शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

जबलपुर यशभारत। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में करीब तीन माह पहले हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि शराबखोरी को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार तीन माह पूर्व शिल्पी नगर भेड़ाघाट निवासी 55 वर्षीय महेश बाबा की हत्या सरस्वती घाट निवासी 40 वर्ष की सुनील गोड़ ने लाठी में पीट कर उसकी हत्या कर दी थी।

घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। लगातार पतासाजी और संभावित ठिकानों पर दबिश के बाद पुलिस को आरोपी के ससुराल में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और भेड़ाघाट थाने ले आई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि आरोपी ने गुस्से में आकर पीड़ित की हत्या कर दी। करीब तीन माह तक पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी रही।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। उससे वारदात में प्रयुक्त सामान सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button