मध्य प्रदेशराज्य

‘क्राइम पार्टनर’ बने पति-पत्नी: 60 हजार का गांजा बरामद, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 3 किलो 935 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है।

Screenshot 20260817 220731.WhatsApp

पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशानुसार जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

 

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उत्कृष्ट विद्यालय के सामने कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर 17 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से आरोपी राजेन्द्र मिश्रा (34 वर्ष) निवासी नेनधरा, थाना बण्डा, जिला सागर तथा उसकी पत्नी जूली साहू (36 वर्ष) निवासी रेडाकुल, जिला संभलपुर (ओडिशा), हाल निवासी नेनधरा, थाना बण्डा, जिला सागर को गिरफ्तार किया गया।

 

 

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 935 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 731/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button