इंडिगो का पायलट लापता, मुंबई से जबलपुर आने वाले यात्री एयरपोर्ट पर फसे
IndiGo pilot missing, passengers coming from Mumbai to Jabalpur stranded at airport

इंडिगो का पायलट लापता, मुंबई से जबलपुर आने वाले यात्री एयरपोर्ट पर फसे
8:55 पर मुंबई से उड़ान भर के 9:40 पर जबलपुर पहुंचना थी फ्लाइट
यश भारत।मुंबई से जबलपुर आने वाली इंडिगो की सुबह की उड़ान संख्या 6E 6431 के यात्रियों को बुधवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित समयानुसार यह उड़ान सुबह 7:55 बजे मुंबई से उड़ान भरकर 9:40 बजे जबलपुर पहुंचनी थी, लेकिन पायलट न पहुंचने के कारण विमान अभी तक मुंबई एयरपोर्ट पर ही खड़ा हुआ है।
विमान में सवार यात्री टर्मिनल बिल्डिंग में इंतजार कर रहे हैं और इंडिगो प्रबंधन की ओर से पायलट के आगमन के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। जिससे यात्रियों में रोष और चिंता का माहौल है।
इस फ्लाइट में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा भी जबलपुर आने वाले थे, जिन्हें यहां स्वामीनारायण संप्रदाय के कार्यक्रम में शामिल होना था। उनके साथ ही संप्रदाय से जुड़े बड़ी संख्या में लोग भी इस उड़ान के जरिए जबलपुर पहुंचने की योजना बनाए हुए थे। सभी यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार की स्थिति में हैं।
यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन से तत्काल समाधान और स्पष्ट जानकारी की मांग की है, जबकि अब तक उड़ान के प्रस्थान का नया समय घोषित नहीं किया गया है। फ्लाइट की देरी से यात्रियों के निजी व कार्यक्रम संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।







