मध्य प्रदेशराज्य

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान : ट्रैक्टरों में भरकर विद्युत ऑफिस पहुंचे ग्रामीण, जताया आक्रोश

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के छिंदवाह गांव में बिजली संकट गहराता जा रहा है। गांव और खेतों की लाइट पिछले 3 दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी है, जिसके कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जिसको लेकर ग्रामीण एक जुट होकर ट्रैक्टरों में भरकर बिजली ऑफिस गणेशगंज पहुंचे और विरोध जतायाl

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगा एक पंप वाला ट्रांसफार्मर लो वोल्टेज की वजह से काम नहीं कर रहा, जिसके कारण मोटरें चालू नहीं हो पा रहीं। खेतों में सिंचाई रुक गई है फसलें प्रभावित हो रही है और पूरा गांव रात के अंधेरे में डूबा रहता है।वहीं बिजली बंद रहने से सुरक्षा का संकट गहरा गया है। कई जरूरी काम ठप पड़े हैं और किसानों को फसलों को लेकर नुकसान झेलना पड़ रहा है।
इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर म. प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, गणेशगंज कार्यालय को लिखित आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों की मांग है किट्रांसफार्मर तुरंत बदला जाए और बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए।
वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग कार्यालय में ऑपरेटर के अलावा पूरा स्टाफ नदारद मिला, जिससे उनकी नाराज़गी और बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं मिला, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल गांव प्रशासन की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है कि बिजली व्यवस्था जल्द सुधरे और गांव फिर से रोशनी में लौट आए।

विधुत विभाग के कनिष्ठ अभियंता जयप्रकाश धुर्वे का कहना है ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी आज मुझे प्राप्त हुई है, कल ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जाएगा आज वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button