इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रियंका गांधी ने मोहनखेड़ा जैन तीर्थ में माथा टेका, कहा- मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा घोटाले हुए

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को धार के मोहनखेड़ा में जैन तीर्थ पहुंचकर माथा टेका। वे यहां आने वाली गांधी परिवार की चौथी सदस्य हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी यहां आ चुके हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी यहां सभा भी कर चुके हैं। मोहनखेड़ा से प्रियंका सीधा राजगढ़ पहुंचीं। इससे पहले कांग्रेस महासचिव 21 जुलाई को ग्वालियर आई थीं। 12 जून को जबलपुर भी आ चुकी हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। पोषण आहर, मिड-डे मील, एडमिशन, सर्व शिक्षा अभियान, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा, नौकरी, कारम डैम बनाने में घोटाला हुआ है। मध्यप्रदेश के पिछले 18 साल में लगभग 17 हजार नवयुवकों ने आत्महत्या की है। यहां व्यापमं घोटाला हुआ। 50 से अधिक की मौत हुई।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App