भोपालमध्य प्रदेश
परमार्थ किरण सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा रामकथा का आयोजन

परमार्थ किरण सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा रामकथा का आयोजन
भोपाल यशभारत। शिर्डीपुरम पार्क अल्टीमेट कैंपस के पास राम कथा का आयोजन परमार्थ किरण सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में वार्ड 82 की पार्षद ज्योति मिश्रा, भाजपा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के महामंत्री गुड्डू भदौरिया, परमार्थ किरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित संदीप सिंह, अशोक चतुर्वेदी, उपेंद्र प्रभाकर जुगादे, शशिकांत मिश्रा, सरोज वर्मा, मंजू निगम, वंदना धाकड़, अजय चौरे, गोपालकृष्ण गोयल, राकेश वर्मा, महेश तिवारी, लखन कुशवाहा और सौम्या सिंह आदि उपस्थित रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि राम कथा के दौरान प्रतिदिन भक्ति संगीत, प्रवचन और सांस्कृतिक कायक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।






