Delhiउतरप्रदेशउत्तर प्रदेशविदेश

स्कूलों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करने वाला गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे

तीन शातिर गिरफ्तार, सिलेंडर से लेकर साउंड सिस्टम तक बरामद; मास्टरमाइंड पर 10 मुकदमे दर्ज

स्कूलों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करने वाला गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे

तीन शातिर गिरफ्तार, सिलेंडर से लेकर साउंड सिस्टम तक बरामद; मास्टरमाइंड पर 10 मुकदमे दर्ज

बाराबंकी:- जिले के गांव-कस्बों में स्थित स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। कोतवाली नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर तीन चर्चित चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से गैस सिलेंडर, साउंड मशीन, बैटरी, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, 8600 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

शनिवार सुबह पुलिस को मिली सटीक सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम ने अजमत अली निवासी भटवामऊ बेलहरा (मोहम्मदपुर खाला) तथा विकास वर्मा और विकास वर्मा उर्फ भन्नू निवासी गल्ला मंडी (कोतवाली नगर) को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि गिरोह पहले गांवों और कस्बों में घूम-घूमकर स्कूलों की रेकी करता था। जहां सुरक्षा व्यवस्था कमजोर दिखती, वहां रात के अंधेरे में धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। गिरोह ने सफीपुर स्थित प्रगति विद्या मंदिर स्कूल, असैनी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सोमैया नगर के एक विद्यालय में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अजमत अली कोई मामूली चोर नहीं है। उसके खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ में चोरी, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामद पिट्ठू बैग से चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार भी मिले हैं, जिनसे गैंग रातों-रात स्कूलों के ताले चटकाकर सामान समेट लेता था।

कोतवाली नगर पुलिस की इस सफलता को जिले में हाल के दिनों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक राय, विनय कुमार सहित कुल 9 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस की सतर्कता से टूटा स्कूल चोरों का नेटवर्क

लगातार स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत थी। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल तीन मामलों का खुलासा हुआ है, बल्कि स्कूलों को निशाना बनाने वाले एक सक्रिय गिरोह का भी भंडाफोड़ हो गया है। अब पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त करने वालों की तलाश में जुटी है।v

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button